ज्योतिष

Paush Month Start 2021: आज से शुरू हो रहा है पौष मास, जानिए व्रत पर्व का महत्व और प्रमुख तिथियां

पौष माह 2021 Paush month: पौष माह 20 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी 2022 तक चलेगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है.

Paush Month Start 2021

Paush Month 2021 पौष माह प्रारंभ तिथि 2021: आज 20 दिसंबर 2021 सोमवार से पौष माह शुरू हो रहा है. इसको पूस के नाम से भी जाना जाता है। पौष का यह महीना 20 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी 2022 तक चलेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में दान, स्नान और जप का विशेष महत्व है।

पौष मास में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। धर्म, आस्था, विज्ञान और जीवन चक्र में सूर्यदेव का विशेष स्थान है। वैसे तो हर महीने और हर दिन में सूर्य उपासना का महत्व होता है, लेकिन पौष मास में सूर्य पूजा का महत्व बढ़ जाता है। पौष का महीना हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना है।

Paush Month: पौष मास में सूर्य उपासना

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पौष मास में सूर्य देव की पूजा और उपासना उनके देव नाम से की जाती है। इस माह में गंगा स्नान, दान, अर्ध्य और तप का विशेष महत्व है। कुछ मान्यताओं के अनुसार पौष मास के प्रत्येक रविवार को व्रत रखकर तिल चावल की खिचड़ी चढ़ाने से व्यक्ति तेज और प्रतापी होता है।

पौष मास में सूर्य को अर्घ्य देने का वैज्ञानिक महत्व

सभी 12 महीनों में से पौष का महीना बेहद ठंडा होता है। इस माह अत्यधिक ठंड के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में प्रतिदिन जल देने और सूर्य देव की पूजा करने से हमारा शरीर उनकी किरणों के संपर्क में आता है। जिससे त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। धूप में बैठने से हमें विटामिन डी मिलता है और यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। सूर्य को जल अर्पित करने से हमारे शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं क्योंकि सुबह की सूर्य की किरणें व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें: Kharmas 2021: खरमास प्रारंभ तिथि, सुख और सौभाग्य के लिए खरमास में क्या नहीं करना चाहिए

पौष मास की महत्वपूर्ण तिथियां 2021

  • 20 दिसंबर – पौष माह की शुरुआत
  • 23 दिसंबर – अंगारकी चतुर्थी
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस का त्योहार
  • 27 दिसंबर – रुक्मणी अष्टमी
  • 31 दिसंबर – सफला एकादशी
  • 01 जनवरी – अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत
  • 02 जनवरी – पौष अमावस्या और नर्मदा पंचकोशी यात्रा का समापन
  • 06 जनवरी – विनायक चतुर्थी
  • 09 जनवरी – गुरु गोबिंद जयंती
  • 12 जनवरी – स्वामी विवेकानंद जयंती
  • 13 जनवरी – पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी
  • 14 जनवरी – मकर संक्रांति और पोंगल त्योहार
  • 15 जनवरी – शनि प्रदोष और खरमास समाप्त
  • 17 जनवरी – पौष पूर्णिमा

दिसंबर 2021 में पौष मास कब से शुरू हो रहा है?

पौष मास सोमवार, 20 दिसंबर 2021 से शुरू हो रहा है और 17 जनवरी 2022 तक चलेगा।

पौष मास में हम किस भगवान की पूजा करते हैं?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पौष मास में सूर्य देव की पूजा और उपासना उनके देव नाम से की जाती है।

SeekerTimesHindi

View Comments

Recent Posts

Eid 2024: सऊदी अरब में 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, जानिए भारत में ईद-उल-फितर की सही तारीख

Eid 2024: सऊदी अरब में 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, जानिए भारत में ईद-उल-फितर की सही तारीख: सऊदी अरब… Read More

2 सप्ताह ago

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, कैसे करें कलश स्थापना और क्या है शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024 9 दिनों तक चलती है, और प्रत्येक दिन, हम देवी दुर्गा के एक अलग रूप की पूजा… Read More

2 सप्ताह ago

The Family Man Season 3: रिलीज़ डेट, पूरी कास्ट, कहानी, यह कब आ रहा है?

The Family Man Season 3: सबसे प्रतीक्षित और रोमांचक अमेज़ॅन प्राइम वेब सीरीज़, द फ़ैमिली मैन सीज़न 3 अधिक रोमांचक… Read More

3 सप्ताह ago

MP CM Oath Ceremony: डॉ. मोहन यादव आज अपना ‘राज’ शुरू करेंगे; गणमान्य व्यक्तियों के बीच मोदी और शाह

MP CM Oath Ceremony: आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के… Read More

4 महीना ago

MP CM Mohan Yadav: कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में हाल ही में मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव की नियुक्ति देखी गई,… Read More

5 महीना ago

Celebrity Reactions on ‘Fighter’ Teaser: शाहरुख खान से लेकर सबा आजाद तक, सितारों ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

Celebrity Reactions on 'Fighter' Teaser: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत आगामी फिल्म 'फाइटर' का बहुप्रतीक्षित टीज़र 8 दिसंबर को… Read More

5 महीना ago